कृष्ण स्वयं को अक्षय काल घोषित करते हैं। समय कभी ख़त्म क्यों नहीं होता? क्योंकि यह अनंत काल तक बिना थके अपना काम करता रहता है। इस भौतिक जगत में चाहे कोई कितना भी बड़ा या शक्तिशाली क्यों न हो, यहाँ तक कि इस संपूर्ण ब्रह्मांड के प्रभारी देवता ब्रह्मा तक ही क्यों न हो, उसे पसंद हो या न हो, फिर भी उसे समय के सामने झुकना ही पड़ता है। समय अजेय है क्योंकि यह कृष्ण की अभिव्यक्ति है। शक्तिशाली साम्राज्य आए और चले गए, लेकिन समय अभी भी अपना काम कर रहा है।
इस सप्ताह के लिए कार्य
भगवद-गीता यथा रूप अध्याय 10, श्लोक 33 को ध्यान से पढ़ें और इस प्रश्न का उत्तर दें:
काल पर विजय पाने की विधि क्या है?
अपना उत्तर ईमेल करें: hindi.sda@gmail.com
(कृपया पाठ संख्या, मूल प्रश्न और भगवद गीता अध्याय और श्लोक संख्या को अपने उत्तर के साथ अवश्य शामिल करें)
